पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे ठग मनोज व सुप्रिया

मधुबनी : बीते नौ अप्रैल को मधुबनी कोर्ट के किशोर न्याय परिषद के न्यायाधीश अतुल वीर सिंह को फोन पर धमका कर एक मामले में पैरवी करने वाले मनोज झा व उनकी पत्नी सुप्रिया की तलाश में मधुबनी पुलिस इन दिनों खाक छान रही है, लेकिन दोनों मियां-बीबी फरार बताये जा रहे हैं. ऐसे में […]

मधुबनी : बीते नौ अप्रैल को मधुबनी कोर्ट के किशोर न्याय परिषद के न्यायाधीश अतुल वीर सिंह को फोन पर धमका कर एक मामले में पैरवी करने वाले मनोज झा व उनकी पत्नी सुप्रिया की तलाश में मधुबनी पुलिस इन दिनों खाक छान रही है, लेकिन दोनों मियां-बीबी फरार बताये जा रहे हैं.
ऐसे में एक जज से मामले के जुड़े होने को लेकर पुलिस की परेशान रोज बढ़ती जा रही है.फर्जी अधिकारी व जज बनकर ठगी करने का मनोज झा का यह कोई नया मामला नहीं है. इस तरह के मामले में इनकी कारगुजारियों की लंबी फेहरिस्त है. बिहार व झारखंड के कई इलाकों में जज बन कर प्रशासनिक अधिकारियों से रुपये ठगता था. मामला अधिकारियों तक ही सीमित नहीं था. वह हाइकोर्ट का जज बनकर जिला व्यवहार न्यायालय के जज व दंडाधिकारी को फोन पर पैरवी करता व पैसों की ठगी करता था.
ठगी के एक मामले में रामपट्टी जेल में रहने के दौरान जेल से ही हाइकोर्ट के जज मिहिर कुमार झा बनकर दरभंगा के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंकुर गुप्ता को फोन कर तीस हजार रुपये की मांग की थी. श्री गुप्ता ने मनोज के आदमी को बीस हजार रुपये दे दिया था. बाद में मामला खुला. इससे पहले धनबाद, कटिहार, सुपौल, दरभंगा आदि जगहों पर फर्जी जज बनकर ठगी कर चुका है.
लड़ा था विधानसभा चुनाव
वर्ष 2010 में बाबूबरही विधानसभा से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था. चुनाव में इसे करीब 800 वोट मिले थे. चुनाव के दौरान इसने जनता को कई सब्जबाग दिखाये थे.
कौन है मनोज झा
बाबूबरही थाना क्षेत्र के सर्रा गांव निवासी गंगेष झा का पुत्र है. पिता बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-9 के एक विद्यालय में विज्ञान के शिक्षक थे. इसकी शिक्षा दीक्षा बोकारो में ही हुई. इसके इस आचरण से तंग आकर पिता समय पूर्व सेवा से सेवानिवृत्त होकर घर पर रहते हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी राजेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों से मामले में दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर हिदायत दी है. डीएसपी कामोद प्रसाद ने बताया है कि दोनों पति-पत्नी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है. संभावित ठिकानों पर खोजबीन हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >