मधुबनीः मिथिला पावर डिस्ट्रीब्यूशन दरभंगा के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र प्रसाद स्थानीय विद्युत कार्यालय में समीक्षा बैठक की. पूर्व के बैठक में दिये गये टास्क की समीक्षा के दौरान की बिंदुओं पर काम नहीं होने पर अधीक्षक अभियंता ने कार्रवाई के लिये कहा. समीक्षा बैठक में चार बिंदुओं पर चर्चा हुई. मीटर बदलने, मीटर रीडिंग बिल वितरण एवं विद्युत चोरी पर चर्चा की गयी.
पूर्णत: मीटर आच्छादन नहीं होने पर अधीक्षण अभियंता ने शहर के जेइ को हिदायत देकर कहा कि अगले सप्ताह तक मीटर लगाने का काम हो जाना चाहिए. साथ ही बिजली चोरी को लेकर नियमित छापेमारी नहीं होने पर भी अधीक्षण अभियंता ने कहा कि अगर नियमित छापेमारी नहीं किया जायेगा तो गलत उपभोक्ताओं में डर कैसे बनेगा. साथ ही इन्होंने कहा कि चकदह में विद्युत पावर सब स्टेशन का निविदा निकल चुका है.
जल्द ही चकदह को भी शहर से जोर दिया जायेगा. अधीक्षण अभियंता ने कहा कि विभाग का बकाया वसूल नहीं हो रहा है. जिस कारण संसाधन का अभाव है. फिर भी उपभोक्ता को बेहतर सेवा के लिये विभाग कृत संकल्प है. ग्रामीण क्षेत्रों में बिल वसूली के लिये विभाग द्वारा बिल कनेक्शन एजेंट बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है. बिल कलेक्शन एजेंट को वसूली के 6 प्रतिशत राशि दिया जायेगा. अधीक्षण अभियंता ने कहा कि जिस पावर सब स्टेशन में 3.15 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है. वहां जल्द पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जायेगा. समीक्षा बैठक में कार्यपालक अभियंता अखिलेश कुमार , सहायक अभियंता अरविंद कुमार, जेइ प्रशांत कुमार सहायक मो. जमील , सतीश सिंह सहित सभी कर्मी उपस्थित थे.
