झंझारपुर में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

झंझारपुर : केजरीवाल उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार की शाम प्रभात खबर की ओर से विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक नीतीश मिश्र, एसडीजेएम राम बिहारी, एसडीओ रविश किशोर, डीएसपी आलोक रंजन व जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया. उपस्थित लोगों को […]

झंझारपुर : केजरीवाल उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार की शाम प्रभात खबर की ओर से विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक नीतीश मिश्र, एसडीजेएम राम बिहारी, एसडीओ रविश किशोर, डीएसपी आलोक रंजन व जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक नीतीश मिश्र ने कहा कि कवि अपनी काव्य रचना के माध्यम से न सिर्फ लोगों का मनोरंजन करते हैं, बल्कि संवाद के माध्यम से समाज में बुराइयों को भी दूर करने का प्रयास करते हैं.

कवियों में यह ईश्वर की दी हुई विशेष नेमत है. यह हर व्यक्ति में नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर ने झंझारपुर अनुमंडल को अपने कार्यक्रम के लिए चयन किया, इसके लिए प्रभात खबर को अनुमंडल की हर जनता साधुवाद देती है. श्री मिश्र ने कहा कि आज के व्यस्त समय में लोग अपने काम के प्रति अधिक जागरूक हैं. पर इस काम के पीछे लोग हंसना भूल रहे हैं. झंझारपुर की जनता को हंसाने के उद्देश्य से प्रभात खबर की यह पहल सराहनीय है. इस अवसर पर कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >