मधुबनी : प्रभात खबर की ओर से गुरुवार को टाउन क्लब मैदान में विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. कवि सम्मेलन में कई नामचीन कवियों ने शिरकत की. कवियों ने अपने हास्य कविताओं से श्रोताओं को मनोरंजन के सागर में घंटो डुबोये रखा.
हास्य कवि दिनेश बाबरा ने अपने व्यंग्य वाणों से जिले के हजारों बुद्धिजीवी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कविताओं की फुलझड़ी में ना सिर्फ आम श्रोता लोट-पोट होते रहे, बल्कि जिले के जनप्रतिनिधि व अधिकारी काम के दवाव को भुलाकर जमकर ठहाके लगाये. तालियों की गरगराहट से मैदान गूंजता रहा. दर्शकों व जिला के अधिकारियों सहित हास्य कवियों ने भी प्रभात खबर के इस अभियान की जमकर प्रशंसा की.
करीब चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में श्रोता हसंते हंसते लोट-पोट होते रहे. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद के याचिका समिति के अध्यक्ष सह विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह, सदर एसडीओ शाहिद परवेज व कवियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.
