मधुबनी : जिले में एक बार फिर ठहाकों की महफिल सजेगी. लोग हंसी के सागर में गोता लगा मदमस्त हो जायेंगे. इस वर्ष भी प्रभात खबर आपके लिये हंसी की दुनिया में झूमने के लिये हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन कर रहा है. 26 मार्च की संध्या मधुबनी शहर के टाउन क्लब फील्ड व 27 मार्च को झंझारपुर के केजरीवाल हाई स्कूल के मैदान में देश के नामचीन हास्य कवि जुटेंगे.
प्रभात खबर द्वारा आयोजित इस हास्य कवि सम्मेलन में आप हंसे नहीं रूक सकते. हास्य के इस मंच पर जहां देश के नामचीन कवि अपनी प्रस्तुति से लोगों को गुदगुदायेंगे तो सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे लोगों के मन को झक झोरेंगे. हास्य कला मंच पर टीवी के जाने माने कलाकार दिनेश बाबरा जिले के लोगों से तीसरी बार मुखातिब होगें. इस बार भी दिनेश अपने हास्य व्यंग से लोगों को लोटपोट कर देंगे.
तो पहली बार मधुबनी की धरती पर आ रही प्रतिभा शुक्ला आपको गुदगुदायेंगी. हंसी का यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा. हास्य मंच पर देश के नामचीन कवि शशिकांत यादव, अनिल तेजस, डॉ अनिल चौबे व दिलीप शर्मा भी आपको हंसाने में पीछे नहीं रहेंगे. हास्य कवि सम्मेलन को लेकर जिले वासियों में खासा उत्साह है. हंसी के प्रेमियों का यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. कार्यक्रम में पंडित रंजीत झा भी शामिल रहेंगे.
ये हैं हमारे अतिथि कवि
ठहाको की इस महफिल में आपको गुदगुदाने के लिये नामचीन हास्य कवि मुंबई से दिनेश बावरा, मध्यप्रदेश से शशिकांत यादव व अनिल तेजस, वाराणसी से डा. अनिल चौबे, पूना से दिलीप शर्मा, धवलपुर से प्रतिभा शुक्ला आ रही हैं.
ये हैं हमारे प्रायोजक
हमारे गोल्डन पार्टनर हैं ङोस्टो (आइजी फुडस एंड बिवरेज प्रा. लि). सिल्वर पार्टनर हैं- ग्लोबल संस्कार भारती स्कूल फुलपरास, मां उज्जैन ऑटोमोबाइल मधुबनी, सखी अंधराठाढी. वहीं कार्यक्रम के पार्टनर हैं- दी कंप्टीशन जोन गांधी चौक मधुबनी, महारानी होंडा, तिरूपति ट्रेक्टर्स, संत जेवियर्स, मधेपुर टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, भगवती स्वास्थ्य सेवा सदन झंझारपुर, इंडियन पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल बसुआरा, डीपीएस स्कूल झंझारपुर बाजार, एम एम सकेंड्री स्कूल झंझारपुर बाजार शामिल हैं.
