समाहरणालय के समक्ष माले का धरना-प्रदर्शन

मधुबनीः भाकपा माले के जिला इकाई द्वारा समाहरणालय पर अपने 6 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. इस बाबत जिला पदाधिकारी को स्मार पत्र दिया गया व इसमें 20 वर्षो से अधिक समय से माले नगर संजय पॉलिटेक्निक में बसे परिवारों को परचा देने, डॉ विनोद चंद्र झा की संपत्ति निगरानी विभाग से जांच […]

मधुबनीः भाकपा माले के जिला इकाई द्वारा समाहरणालय पर अपने 6 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया.

इस बाबत जिला पदाधिकारी को स्मार पत्र दिया गया व इसमें 20 वर्षो से अधिक समय से माले नगर संजय पॉलिटेक्निक में बसे परिवारों को परचा देने, डॉ विनोद चंद्र झा की संपत्ति निगरानी विभाग से जांच कराने, बसुआड़ा मठ पर बसे सैकड़ों परिवारों को बासगीत परचा देने, मधुबनी कांड का फुटेज सार्वजनिक करने व झूठे आरोप में गिरफ्तार माले नेता ध्रुव नारायण कर्ण सहित निर्दोषपर से मुकदमा वापस लेने की मांग की है.

इस दौरान मौके पर विश्वंभर कामत, उदित कामत, भोगी कामत, राम बाबू साह, अंजू देवी, प्रमिला देवी, शीला देवी सहित दर्जनों भाकपा कार्यकर्ता अपने विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >