लापरवाही बरदाश्त नहीं : डीएम

मधुबनीः समाहरणालय के सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि गुणवत्ता से ही शिक्षा का विकास संभव है. उन्होंने प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में गुणवत्ता शिक्षा उपलब्ध कराने को कहा. डीएम ने कहा कि शिक्षा का अधिकार […]

मधुबनीः समाहरणालय के सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि गुणवत्ता से ही शिक्षा का विकास संभव है.

उन्होंने प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में गुणवत्ता शिक्षा उपलब्ध कराने को कहा. डीएम ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों और प्रखंड शिक्षा अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. डीएम श्री सिंह ने मिड डे मिल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का आदेश सभी बीइओ को दिया.

जिला पदाधिकारी ने सभी बीइओ को निर्देश दिया कि वे स्कूल परिसर में शैक्षणिक माहौल कायम बनाये रखने के लिये सजग रहें और अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्व कड़ी कार्रवाई करें. डीएम ने निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले बीइओ को कड़ी फटकार लगायी. भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने का उन्होंने सहायक अभियंता को निर्देश दिया. शौचालय, चापाकल, रैंप, चहारदीवारी के निर्माण कार्य में तेजी लाने का भी जिला पदाधिकारी ने आदेश दिया. डीएम श्री सिंह ने डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान स्थापना और माध्यमिक शिक्षा अभियान को शिक्षा व्यवस्था में अविलंब सुधार लाने का आदेश दिया. डीएम ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी और दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी.

गुणवत्ता टीम और डायट के शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से मॉनीटरिंग कराने का भी आदेश दिया. जिला पदाधिकारी ने सभी बीइओ को आदेश दिया कि वे जजर्र स्कूलों में पढ़ाई बंद करायें. इसे शिफ्ट करके सुरक्षित भवन में ले जाये. उन्होंने कहा कि वैसे शिक्षकों पर कार्रवाई होगी जो समय से स्कूल नहीं आयेंगे. कस्तूरबा बालिका विद्यालय की स्थिति में अविलंब सुधार लाने का डीपीओ को निर्देश दिया गया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राम सिंह भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >