मधुबनी: राजनगर के अरविंद पैलेस में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला, ‘अंधेर नगरी’ नाटक का होगा मंचन

राजनगर स्थित अरविंद पैलेस में लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान की ओर से 30 दिवसीय हिंदी नाट्य कार्यशाला आयोजित की जाएगी. कार्यशाला के दौरान भारतेन्दु हरिश्चंद्र के प्रसिद्ध नाटक ‘अंधेर नगरी’ को मंचन के लिए तैयार किया जाएगा. चयन प्रक्रिया 10 जून से शुरू होगी और प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क रहेगा. पढ़ें पूरी खबर…

मधुबनी से केके पुट्टी की रिपोर्ट

Madhubani News: लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान की ओर से राजनगर स्थित अरविंद पैलेस में 30 दिवसीय प्रस्तुतिपरक हिंदी नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. कार्यशाला के लिए प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया 10 जून से शुरू होगी.

16 जून को होगा औपचारिक उद्घाटन

लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान के सचिव प्रो. महेंद्र लाल कर्ण ने बताया कि 16 जून को कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा. वहीं, निबंधित प्रतिभागियों की प्रतिभा जांच और चयन प्रक्रिया 10 जून से प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक अरविंद पैलेस, राजनगर में आयोजित होगी.

उन्होंने कहा कि नाटक केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच है.

‘अंधेर नगरी’ नाटक होगा तैयार

कार्यशाला के दौरान आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेन्दु हरिश्चंद्र द्वारा रचित प्रसिद्ध व्यंग्य नाटक ‘अंधेर नगरी’ को मंचन के लिए तैयार किया जाएगा.

इस नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी अरविंद कुमार गुप्ता करेंगे. वर्ष 1881 में लिखी गई यह कृति आज भी सामाजिक और प्रशासनिक विसंगतियों पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत करती है और वर्तमान समय में भी प्रासंगिक मानी जाती है.

मधुबनी और राजनगर में होगा प्रदर्शन

प्रो. कर्ण ने बताया कि कार्यशाला के बाद तैयार नाटक का मंचन राजनगर स्थित अरविंद पैलेस के अलावा नगर भवन, मधुबनी में भी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मधुबनी से लेकर राजनगर तक कलाकारों को जोड़ने के लिए पोस्टर और प्रचार अभियान चलाया गया है तथा इच्छुक प्रतिभागी अपना निबंधन करा सकते हैं.

प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क

कार्यशाला में चयनित प्रतिभागियों को पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके साथ ही प्रतिभागियों को घर से आने-जाने के लिए निर्धारित यात्रा भत्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान कलाकारों को अभिनय, संवाद अदायगी, शब्दों के सही उच्चारण, मंच संचालन, आत्मविश्वास निर्माण और भरत नाट्यशास्त्र के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

रंगमंचीय गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल

प्रो. महेंद्र लाल कर्ण ने कहा कि हाल ही में 29 और 30 मई को मधुबनी नगर भवन में आयोजित दो दिवसीय रंग महोत्सव को साहित्यकारों, संस्कृतिकर्मियों, रंगकर्मियों और दर्शकों ने सराहा था.

उन्होंने कहा कि जिले में रंगमंचीय वातावरण के विकास और नई प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >