Madhubani : पुलिस कार्रवाई में 30 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन चेकिंग में 1 लाख रुपये जुर्माना की वसूली

विभिन्न मामलो से संबधित 30 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है.

मधुबनी . जिला पुलिस ने बीते 24 घंटो के अंदर की गई कार्रवाई और उपलब्धियों को लेकर एसपी योगेद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. इसके अनुसार जिलेभर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए सघन अभियान चलाया गया. जिसमें विभिन्न मामलो से संबधित 30 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. इस कार्रवाई में शराब से संबंधित मामलों में 1 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है. जबकि हत्या के प्रयास मामले में 1 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है. वहीं एनडीपीएस एक्ट मामले में एक, वारंट के तहत 24 लोगों को हिरासत में लिया गया. अन्य मामलों में 3 गिरफ्तारी दर्ज की गई. साथ ही पुलिस ने शराब तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए 463.5 लीटर देसी व विदेशी शराब जब्त की. इसके साथ ही कुल 24 वारंट निष्पादित किया गया. यातायात नियम उल्लंघन को लेकर भी कार्रवाई की गई. जिसमें 63 वाहनों से 1 लाख 22 हजार रूपये जुर्माना वसूल किया गया. पुलिस ने विशेष अभियान में 3 बाइक बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

SHAILENDRA KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >