Madhubani News : 2880 बोतल नेपाली शराब बरामद

नरहिया थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बीती रात ननपट्टी गांव जाने वाले सड़क में पोखरा के पास से एक स्काॅर्पियो में लदी 24 बोरी में कुल 2880 बोतल नेपाली विदेशी शराब व दो बोरी में 96 बोतल नेपाली बीयर बरामद हुई.

फुलपरास

. नरहिया थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बीती रात ननपट्टी गांव जाने वाले सड़क में पोखरा के पास से एक स्काॅर्पियो में लदी 24 बोरी में कुल 2880 बोतल नेपाली विदेशी शराब व दो बोरी में 96 बोतल नेपाली बीयर बरामद हुई. वहीं, तस्कर पुलिस टीम को देखते ही शराब लोड गाड़ी छोड़ फरार हो गया. नरहिया थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि रात्रि गश्ती के दौरान यह कार्रवाई की गयी. 300 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मधवापुर. साहरघाट थाना पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान 300 बोतल शराब के साथ दो बाइक सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई थाना क्षेत्र स्थित नवटोली गांव के निकट की गयी. गिरफ्तार तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के मुखियापट्टी मुसहरी टोल निवासी जितेंद्र कुमार, उत्तरा गांव निवासी रूपेश कुमार तथा केरवा निवासी ओम प्रकाश बताया गया है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

एसएसबी जवानों ने 67 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा

मधवापुर.

इंडो नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं बटालियन सीमा चौकी मधवापुर के एसएसबी जवानों ने तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत एक बाइक के साथ दो शराब तस्कर को पकड़ लिया. यह कार्रवाई सीमा स्तंभ से लगभग तीन सौ मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में की गयी. गिरफ्तार तस्कर विभिन्न ब्रांड व मात्रा के 67 बोतल विदेशी शराब बाइक पर लादकर भारतीय बाजार की ओर जा रहा था. जिसे ड्यूटी में तैनात जवानों ने पकड़ लिया. गिरफ्तार तस्कर बेनीपट्टी निवासी संजय कुमार केजरीवाल व सुनील मुखिया बताया गया है. जिसे आगे की कार्रवाई के लिए जब्त बाइक व शराब के साथ मधवापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी व अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी निगरानी की जा रही है. देश की सुरक्षा और सीमाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >