Madhubani News : 2880 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त, तस्कर फरार

अंधरामठ थाने की पुलिस ने गुरुवार को सुवाटोल के निकट से नेपाली देसी शराब लदी स्काॅर्पियो व एक तस्कर को पकड़ा है.

फुलपरास

. अंधरामठ थाने की पुलिस ने गुरुवार को सुवाटोल के निकट से नेपाली देसी शराब लदी स्काॅर्पियो व एक तस्कर को पकड़ा है. उसकी पहचान लौकही थाना क्षेत्र के धोबियाही सोनवर्षा निवासी मो. अक्तर के रूप में हुई. अंधरामठ थानाध्यक्ष सदन राम ने कहा कि जब्त स्कॉर्पियो को थाना पर लाकर सभी शराब की बोतल की गिनती की गयी. जिसमें 2880 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष ने कहा कि तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस ने 74 बोतल विदेशी शराब बरामद की

मधेपुर.

स्थानीय थाने की पुलिस ने मधेपुर बाजार के चौधरी गाछी टोला में एक घर में छापेमारी कर 74 बोतल विदेशी शराब बरामद की, हालांकि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर भाग गया. यह कार्रवाई एएसआइ विकास कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ की. थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने कहा है कि बरामद शराब मामले में रमन पंजियार सहित दो लोगों को नामजद किया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >