पैसे लेकर बन रहा फर्जी पहचानपत्र

छापेमारी में खुलासा, आरोपितों ने स्वीकारी संलिप्तता मधुबनी/बेनीपट्टी : अनुमंडल के बेनीपट्टी, बिस्फी, हरलाखी, मधवापुर प्रखंड क्षेत्रों में साइबर क्राइम के तहत कंप्यूटर के सहारे फ र्जी वोटर आइडी कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल, पासपोर्ट आदि बनाने वाले गिरोहों की सक्रियता कैसी है. इसका खुलासा बिस्फी में गुरुवार को एसडीओ राजेश मीणा के नेतृत्व में गुप्त […]

छापेमारी में खुलासा, आरोपितों ने स्वीकारी संलिप्तता
मधुबनी/बेनीपट्टी : अनुमंडल के बेनीपट्टी, बिस्फी, हरलाखी, मधवापुर प्रखंड क्षेत्रों में साइबर क्राइम के तहत कंप्यूटर के सहारे फ र्जी वोटर आइडी कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल, पासपोर्ट आदि बनाने वाले गिरोहों की सक्रियता कैसी है.
इसका खुलासा बिस्फी में गुरुवार को एसडीओ राजेश मीणा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर तीन दुकानों में की गयी छापेमारी से हुआ. बिस्फी स्थित ऋषि फोटो स्टेट, राजपूत डिजिटल फोटो एवं कंचन फोटो स्टेट की दुकान से भारी मात्र में अवैध कागजातों की बरामदगी हुई. दुकानों को सील कर उसमें रखे कंप्यूटर सेटों व सीडी को जांच के लिए जब्त किया गया. वहीं, दो दुकान के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
जानकारी के अनुसार, उक्त दुकानों के संचालकों के द्वारा फोटो स्टेट व डिजिटल फोटो दुकान की आड़ में कंप्यूटर के द्वारा फर्जी तरीके से लाभ लेने वाले जरूरतमंद लोगों से रुपये लेकर उनलोगों का वोटर आइडी कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल, विभिन्न पेंशन योजना, पासपोर्ट आदि में हेराफेरी करने का काम किया जा रहा था. इसके लिए जितने जिम्मेदार इसके अवैध धंधेबाज हैं, उतने ही फर्जी कार्य कराने वाले लोग. प्रशासन हरेक पहलू को खंगाल रही है. एसडीओ राजेश मीणा ने बताया है कि अनुमंडल के सभी प्रखंडों के ऐसे अवैध धंधेबाजों व फर्जी काम कराने वाले लोगों पर नकेल कसा जायेगा.
महीनों से थी नजर
सूत्रों ने बताया कि बिस्फी की शिकायतों के आलोक में कंप्यूटर से संबंधित कार्य करने वाले दुकानों पर प्रशासन की कड़ी नजर थी. मौका मिलते ही प्रशासन ने छापा मार दिया.
अन्य प्रखंडों में भी है सक्रियता
सूत्रों की माने तो अनुमंडल के बेनीपट्टी, हरलाखी व मधवापुर प्रखंड क्षेत्रों में भी ऐसे गोरखधंधे बाजों की कमी नहीं है. बताया जाता है कि यदि इसी प्रकार सघन छापेमारी और जांच अभियान का सिलसिला जारी रहा तो ऐसे और भी मामलों का खुलासा होगा.
लोगों ने की सराहना
अनुमंडल प्रशासन की इस अभियान से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है. लोगों ने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व द्वारा इस तरह का काम करवाया जाता है. इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में गलत तरीके से कागजात बनाने वालों के बीच हड़कंप मच गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >