हवलदार हत्याकांड का आरोपित धराया

मधुबनी : फुलपरास थाने के बेलहा हाइस्कूल के पास टेलरिंग व खुदरा पेट्रोल की दुकान में डकैती कर भाग रहे अपराधी को फुलपरास पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. सोमवार की रात गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी मोहम्मद रहमान ने बताया कि गिरफ्तार चार अपराधी एक बड़े गैंग […]

मधुबनी : फुलपरास थाने के बेलहा हाइस्कूल के पास टेलरिंग व खुदरा पेट्रोल की दुकान में डकैती कर भाग रहे अपराधी को फुलपरास पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. सोमवार की रात गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
एसपी मोहम्मद रहमान ने बताया कि गिरफ्तार चार अपराधी एक बड़े गैंग को संचालित करते थे. दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाने के देकुली गांव निवासी रंजीत मिश्र, ओम प्रकाश यादव, नवटोल, सुनील कुमार यादव, सिसबा बरही, संतोष यादव सुग्गापट्टी एवं करिया उर्फ मामा फुलपरास को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. रंजीत उर्फ नन्हे ने अशोक पेपर मिल थाने के हवलदार रामसेवक राम की आंनदपुर चौक पर 21 अक्तूबर, 2012 को गोली मार कर हत्या कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >