Madhubani News : कॉपरेटिव बैंक 25 हजार नया खाता खोल लोगों को बैंक से जोड़ेगा

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में बैंक के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई.

मधुबनी. अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में बैंक के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर एमडी सुदर्शन कुमार ने कहा कि बैंक के बकाया ऋण सहित अन्य कार्य के लिए 30 मई तक सभी 14 शाखाओं में बैठक की जाएगी. एमडी श्री कुमार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बैंक का ऋण लेकर बैठने वाले लोगों पर अब दमनात्मक करवाई की जाएगी. प्रधान शाखा सहित अन्य 14 शाखाओं द्वारा एक अरब 45 करोड़ की राशि पैक्स व किसानों पर बकाया है. उन्होंने सभी शाखा प्रबंधक को स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर हाल में बकाया एनपीए राशि का 50 फीसदी वसूल करना सुनिश्चित करें. बैंक के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने कहा कि बैंक किसानों का नया खाता खोलने के लिए पंचायत स्तर पर कैंप लगा कर कम से कम 25 हजार नया खाता खोलकर लोगों को बैंक से जोड़ेंगे. साथ ही केसीसी ऋण को भी रिनुअल करने का निर्देश दिया गया है. श्री सिंह ने सभी शाखा प्रबंधक को अपने यहां कैंप लगाकर आमलोगों को बैंक से मिलने वाली सुविधा से अवगत कराने का निर्देश दिया. बैठक में बैंक के उपाध्यक्ष देव कुमार यादव, रामदेव झा, श्याम कुमार, राहुल कुमार झा, विकाश झा भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >