Madhubani News : नगर निगम तालाब की उड़ाही में लेटलतीफी से अधर में लटकी 23 लाख की योजना

शहर के विकास के लिए संचालित नगर निगम की योजनाएं संवेदकों को लापरवाही के कारण अधर में लटकता प्रतीत हो रहा है.

मधुबनी. शहर के विकास के लिए संचालित नगर निगम की योजनाएं संवेदकों को लापरवाही के कारण अधर में लटकता प्रतीत हो रहा है. पिछले जनवरी माह में 23 लाख रुपये की लागत से तालाब के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया था, लेकिन पिछले एक माह से काम की रफ्तार बेहद धीमी दिख रही है. हाल में हुई बारिश ने तालाब को फिर से भर दिया. जिससे पहले किया गया काम बेकार चला गया. शहर के नगर निगम कार्यालय के पास तालाब की उड़ाही एवं जीर्णोद्धार कार्य एक बार फिर संवेदक की लापरवाही की भेंट चढ़ता दिख रहा है. 23 लाख रुपये की लागत से इस तालाब के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने प्राक्कलन तैयार किया था. संवेदक ने प्लास्टर व एक और निर्धारित घाट का निर्माण कर लिया है. अंदर में पानी निकालने में ही उसका समय खत्म हो गया. धीमी गति का परिणाम यह हुआ है कि बारिश के बाद तालाब फिर से भर गया है.

लोगों की बढ़ी परेशानी

तालाब में प्रतिदिन दर्जनों स्थानीय लोग स्नान, धार्मिक क्रिया और घरेलू उपयोग का काम करते हैं. लेकिन तालाब की उड़ाही में हो रही देरी से आम लोगों को कई तरह की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. छठ पर्व में काफी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं. लेकिन कार्य की गति को देखकर ऐसा लगता है इस बार छठ पर्व पर तालाब के जीर्णोद्धार का पूरा नहीं हो पाएगा.

कम दर पर ले लिया ठेका

संवेदक ने विभाग के द्वारा निर्धारित डीपीआर व प्राक्कलन से भी कम दर पर काम ले लिया. अब उस राशि में ही उसे हर हाल में तालाब उड़ाही का काम पूरा करना होगा. बढ़ी महंगाई और अन्य तकनीकी सम्स्स्याओं के कारण संवेदक काम लेने के बाद से उदासीन है. जानकारों ने बताया कि अन्य से काम छीनने के चक्कर में सवेदक ने कम दर में ठेका लिया है. जब काम की बारी आयी तो उन्होंने काम करने के साथ ही निगम से अग्रिम व चालू कार्य की राशि भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है.

क्या कहते हैं अधिकारी

नगर आयुक्त अनिल चौधरी ने कहा कि संवेदक को समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है. लापरवाही या निर्धारित समय पर काम नहीं होने पर कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >