खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी

झंझारपुर : प्रखंड के लौफा गांव में खाना बनाने के दौरान महिला कनीज फातिमा गंभीर रूप से झूलस गयी. डॉक्टरों ने बताया कि वह 81 प्रतिशत झूलस गयी है. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. लखनौर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि महिला भागलपुर के बेलहा गांव निवासी राजू […]

झंझारपुर : प्रखंड के लौफा गांव में खाना बनाने के दौरान महिला कनीज फातिमा गंभीर रूप से झूलस गयी. डॉक्टरों ने बताया कि वह 81 प्रतिशत झूलस गयी है. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. लखनौर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि महिला भागलपुर के बेलहा गांव निवासी राजू कुमार सिंह की पुत्री है. थाना की ओर से महिला के परिजनों को सूचित किया जा रहा है. महिला के पति ने बताया कि खाना बनाने के दौरान वह झूलस गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >