मधुबनीः विशेष लोक अदालत का आयोजन शनिवार को मधुबनी कोर्ट के व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को हुआ. इसमें वैवाहिक वाद, घरेलू हिंसा एवं अन्य वादों की सुनवाई आपसी समझौते के आधार पर होनी थी. विभिन्न न्यायालयों से प्राप्त कुल 33 वादों में छह वादों का निष्पादन विशेष लोक अदालत में हुआ.
इस लोक अदालत में वादों के निबटारे के लिए दो बेंच का गठन किया गया था. प्रथम बेंच में पीठासीन पदाधिकारी बीके गुप्ता एवं सदस्य मिथिलेश कुमार झा द्वितीय एवं मो. आरिफ हुसैन मौजूद थे. दूसरे बेंच में पीठासीन पदाधिकारी विनोद भारद्वाज एवं सदस्य शंभु कुमार भगत, भवेश चंद्र झा उपस्थित थे. छह वादों का निबटारा द्वितीय बेंच द्वारा किया गया. इस मौके पर लोक अदालत के कर्मचारियों में सुशांत चक्रवर्ती, संतोष कुमार निशांत, संतोष कुमार दत्त एवं मो. कलाम मौजूद थे.
झंझारपुर प्रतिनिधि के अनुसार, व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मेगा लोक अदालत का आयोजन प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रवीर सिंह की अध्यक्षता में की गयी. शादी विवाह, घरेलू हिंसा, दिवानी और फौजदारी मामलों के निबटारे के लिए दो बेंच बनाये गये. मुंसिफ योगेश शरण त्रिपाठी एवं प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी डीके तिवारी के बेंच के पास 201 मामले रखे गये.
इसमें सुलहनामा के आधार पर 13 मामलों का निबटारा किया गया. इस मेगा लोक अदालत के लिए अधिवक्ता कमलेश कुमार, सुशील कुमार, विपिन कुमार झा, कमलेश कुमार झा को रखा गया था. साथ ही पेशकार के रूप में अवकाश कुमार मिश्र भी इस मेगा लोग अदालत में मौजूद थे.
