2025 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार

2025 बोतल शराब को जब्त कर हरलाखी थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया.

हरलाखी. 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने अलग-अलग जगहों से कुल 2025 बोतल शराब को जब्त कर हरलाखी थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया. सहायक उप निरीक्षक अनंत कुमार बोहरा की अगुवाई में थाने की पुलिस के साथ मिलकर सीमा स्तम्भ के समीप संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 980 बोतल शराब जब्त किया. वहीं हरिणे कैंप के सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार दास की अगुवाई में नाका पार्टी में शामिल अन्य एसएसबी जवानों ने सीमा स्तंभ के समीप कार्रवाई करते हुए 1045 बोतल शराब जब्त किया. हालांकि दोनों ही कार्रवाई में तस्कर शराब की बोरी पटक कर वापस नेपाल भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि दोनों ही मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >