मधुबनी. सहकारिता विभाग ने चयनित पैक्स के जरिये जिले में शनिवार से सरकारी दर पर धान की खरीद शुरू की. जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने कहा है कि अभी किसानों ने धान तैयार नहीं किया है. बावजूद विभाग ने रहिका के इजरा पैक्स, बासोपट्टी के कटैया पैक्स व खजौली के दतुआर पैक्स अध्यक्ष ने चार किसानों से 18 एमटी धान की खरीद की है. कहा कि धान की खरीद के लिए विभाग ने 88 पैक्स अध्यक्ष को सीसी की राशि देने के लिए कॉपरेटिव बैंक को लिखा है. चुनाव के बाद धान की खरीद के काम में तेजी आने की संभावना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
