बिहार : महिला व दो बच्चों को जिंदा जलाया

जयनगर (मधुबनी) : वार्ड संख्या 12 में सोमवार की रात करीब ग्यारह बजे एक महिला व दो बच्चों को आग लगा दिया गया. इस घटना में महिला रानी देवी व उसके 15 माह के दूधमुंही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन वर्षीय पुत्र शुभम की इलाज के लिए दरभंगा ले जाने […]

जयनगर (मधुबनी) : वार्ड संख्या 12 में सोमवार की रात करीब ग्यारह बजे एक महिला व दो बच्चों को आग लगा दिया गया. इस घटना में महिला रानी देवी व उसके 15 माह के दूधमुंही बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन वर्षीय पुत्र शुभम की इलाज के लिए दरभंगा ले जाने के क्रम में मौत हुई.

मृतका रानी वार्ड 12 निवासी अनिल महतो की पत्नी बतायी जाती है. इस मामले में मृतका के पिता ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है जिसमें रानी के पति अनिल कुमार महतो, सास दुर्गेश्वरी देवी, देवर सुनील महतो व उसकी पत्नी पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद से मृतका की सास के अलावा सभी आरोपित फरार हैं.

बताया जाता है, सोमवार की रात रानी व उसके पति अनिल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद रानी अपने बच्चों को लेकर सोने चली गयी. कुछ देर बाद अचानक चीख व घर से आग की लपटें देख परिजन व आसपास के लोग आये जहां रानी व उसके बच्चों को आग में जलते देखा. लोगों ने किसी तरह आग बुझायी, लेकिन तब तक रानी व उसकी बेटी श्रृंष्टि की मौत हो चुकी थी.

वहीं गंभीर रूप से झुलसे तीन वर्षीय पुत्र शुभम को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल लाया गया. उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही शुभम की मौत हो गयी.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी सूचना मृतका के पिता को दी. मृतका के पिता दरभंगा जिला के अलीनगर निवासी गंगा महतो अपने परिजन के साथ जयनगर पहुचे. उन्होंने थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >