सूबे में नहीं टूटेगी सामाजिक समरसता: नीतीश

पूर्व सीएम ने कहा 17 नवंबर से होगी संपर्क यात्रा की शुरुआत मधुबनी : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मधुबनी के दौरे पर राजनीतिक बातों को किनारे ही रखा. दरअसल वे ककरौल गांव में भाकपा के जिला मंत्री हेमचंद्र झा के पिता सूर्यकांत झा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे. […]

पूर्व सीएम ने कहा
17 नवंबर से होगी संपर्क यात्रा की शुरुआत
मधुबनी : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मधुबनी के दौरे पर राजनीतिक बातों को किनारे ही रखा. दरअसल वे ककरौल गांव में भाकपा के जिला मंत्री हेमचंद्र झा के पिता सूर्यकांत झा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे. इस दौरान विधान परिषद की याचिका समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के निमंत्रण पर शनिवार की शाम करीब सात बजे चाय पीने परिसदन पहुंचे.
पटना रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि बिहार में सामाजिक समरसता काफी मजबूत है और इसे किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जायेगा. लोगों को हर स्तर पर विकास चाहिए और यह काम किया जा रहा है. ऐसे में सामाजिक सद्भाव को तोड़ने का कोई भी प्रयास किसी भी स्तर पर सफल नहीं होगा. उन्होंने बताया कि आगामी 17 नवंबर से मधुबनी से संपर्क यात्रा शुरू की जायेगी. इसके लिए वे 16 नवंबर की शाम में ही मधुबनी पहुंचेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >