मधुबनी में शराब तस्करी पर शिकंजा, 148 लीटर शराब और तीन वाहन जब्त

आरएस थाना पुलिस ने दीप गांव की ओर से आ रही शराब की खेप को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। घेराबंदी कर 148.20 लीटर अवैध देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके दो साथी फरार होने में सफल रहे।

Madhubani News: लखनौर में शराब तस्करी के खिलाफ आरएस थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 148.20 लीटर अवैध देसी और विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई सैंट्रो कार और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं.

गुप्त सूचना पर की गई घेराबंदी

आरएस थाना की थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दीप गांव की ओर से काले रंग की चारपहिया गाड़ी में शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने बलवा टोल के पास घेराबंदी की. पुलिस को देखकर तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके से एक हुंडई सैंट्रो कार और दो मोटरसाइकिल अपने कब्जे में ले ली.

दो तस्कर गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

कार से पुलिस ने मनोज पासवान को गिरफ्तार किया. इसके बाद छापेमारी कर सुजीत प्रधान को भी दबोच लिया गया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शराब तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. वहीं, उनके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

148.20 लीटर शराब और वाहन जब्त

वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने नेपाली देसी शराब के अलावा रॉयल ग्रीन और इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की. कुल मिलाकर 148.20 लीटर अवैध शराब जब्त की गई. इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई एक हुंडई सैंट्रो कार और दो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई हैं.

केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि मामले में आरएस थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया है. वहीं फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

यह भी पढे़ं: मधुबनी में महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर फ्रॉड और दहेज प्रथा पर विशेषज्ञों ने दी सलाह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadesh kumar das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >