मधुबनी : नगर से सटे रामपुर गांव से बहनेवाली जीवछ नदी में बुधवार सुबह नहाने गये पांच स्कूली छात्र डूब गये. सभी इंडियन पब्लिक स्कूल के नौवीं व 10वीं कक्षा के छात्र थे.
इनमें गौरव सिंह, सोनू निगम, अंकित, शुभम झा, पुष्पराज शामिल हैं. सभी शव बरामद कर लिये गये हैं. आठ छात्र जीवछ नदी में नहाने गये थे. तीन छात्र खाने का सामान लाने चले गये. इस बीच गौरव सिंह, सोनू निगम, अंकित, शुभम झा व पुष्पराज नदी में नहाने चले गये. सभी की मौत नदी में डूबने से हो गयी. वहीं, दरभंगा के हरियट गांव में नदी में डूबने से इरफान व विकास की मौत हो गयी. दोनों छठी कक्षा के छात्र थे.
