अलाव से लगी आग, घर समेत दो लाख का नुकसान

खजौली : प्रखंड क्षेत्र से सटे बाबूबरही प्रखंड के महेशवारा गांव में शनिवार की सुबह विनोद राय के आवासीय घर में अलाव से आग लग जाने से तकरीबन दो लाख रुपये मूल्य के सामान व दो मवेशी जलकर राख हो गया. गृहस्वामी ने कहा है कि सुबह में शौच के लिए निकलने पर देखा कि […]

खजौली : प्रखंड क्षेत्र से सटे बाबूबरही प्रखंड के महेशवारा गांव में शनिवार की सुबह विनोद राय के आवासीय घर में अलाव से आग लग जाने से तकरीबन दो लाख रुपये मूल्य के सामान व दो मवेशी जलकर राख हो गया.

गृहस्वामी ने कहा है कि सुबह में शौच के लिए निकलने पर देखा कि एक घर में आग लगी हुई है. हल्ला करने पर आसपास के लोग दौड़कर आये और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखे कपड़े, वर्तन, फर्नीचर जलकर राख हो गया.

अगलगी की इस घटना में गृहस्वामी की दो गाय भी झुलसकर मर गयी. अगलगी की सूचना बाबूबरही के सीओ सतीश कुमार को मिलने पर उन्होंने अगलगी से हुई क्षति के आकलन के लिए कर्मचारी को घटना स्थल पर भेज दिया है. उन्होंने कहा है कि कर्मचारी से रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुकूल राहत व मुआवजे की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी.
विश्वनाथ सिंह, लत्तर यादव, लत्तर राय, ठकाई राय, अवधेश राय, विकास कुमार राय, हरीश चंद्र राय, राजेंद्र राय, विवेक राय, रमन राय घटना स्थल पर पहुंच अग्निपीड़ित परिवार को सांत्वना दी. अगलगी की इस घटना से विनोद राय को काफी नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने अग्निपीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >