तिरंगा यात्रा की तैयारी को ले भाजपा ने की चर्चा

सकरी : भारतीय जनता पार्टी पंडौल मंडल की बैठक हुई़ अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धमेन्द्र दास ने किया. बैठक में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में 5 जनवरी को होने वाले भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा की गई. भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि नागरिकता के अधिकार कानून में किसी […]

सकरी : भारतीय जनता पार्टी पंडौल मंडल की बैठक हुई़ अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धमेन्द्र दास ने किया. बैठक में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में 5 जनवरी को होने वाले भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर चर्चा की गई. भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि नागरिकता के अधिकार कानून में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है.

5 जनवरी को भाजपा जन जागरूकता के लिए मधुबनी टाउन में निकलने वाले तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. मौके पर एमएलसी सुमन कुमार महासेठ] जिला महामंत्री देवेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, हीरा लाल दास, पवन साह, शंभू झा, कुन्दन सिंह, मो. अरसी, प्रफुल चंद्र झा, अश्वनी कुमार मिंकु, संजय गुप्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >