मोबाइल दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जली

मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह चौक स्थित मोबाइल दुकान में सोमवार कि रात अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. एसके मोबाइल दुकान के प्रोपराइटर राजकिशोर चौधरी के अनुसार रात करीब दस बजे बिजली बोर्ड में शार्ट सर्किट हुआ. […]

मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह चौक स्थित मोबाइल दुकान में सोमवार कि रात अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. एसके मोबाइल दुकान के प्रोपराइटर राजकिशोर चौधरी के अनुसार रात करीब दस बजे बिजली बोर्ड में शार्ट सर्किट हुआ.

जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग बढ़ गयी. जब तक आस परोस के लोग आए आग पूरे दुकान में लग गया. जिससे दुकान में रखे लाखों रुपये के समान इंवोटर, स्टेवलाइजर, कंप्यूटर, डेस्क टॉप, बैट्री बड़ा सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामन जल गया. लोगों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >