फार्मासिस्ट ने डाॅक्टर को पीटा, जांच टीम गठित

मधुबनी : सदर अस्पताल में रविवार की रात इमरजेंसी में कार्यरत डा. शंकर चौधरी को फार्मासिस्ट जय प्रकाश कुमार द्वारा पीटने की सूचना है. इस संबंध सीएस ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है. जिसमें एसीएमओ डा. एसपी सिंह, सीडीओ डा. आरके सिंह व वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डा. डीएस मिश्रा को शामिल किया […]

मधुबनी : सदर अस्पताल में रविवार की रात इमरजेंसी में कार्यरत डा. शंकर चौधरी को फार्मासिस्ट जय प्रकाश कुमार द्वारा पीटने की सूचना है. इस संबंध सीएस ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है. जिसमें एसीएमओ डा. एसपी सिंह, सीडीओ डा. आरके सिंह व वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डा. डीएस मिश्रा को शामिल किया गया है. जांच कमिटी द्वारा मंगलवार को फार्मासिस्ट व चिकित्सक के पक्ष की जानकारी ली गयी. इस संबंध में सीएस डा. मिथिलेश झा ने कहा कि गुरुवार को जांच कमिटी द्वारा पुन: मामले की जांच की जायेगी. जिसमें गवाहों की गवाही ली जायेगी. उन्होंने

कहा कि रविवार को ड्यूटी में डा. शंकर चौधरी थे. इस बीच एक शव पोस्टमार्टम के लिए आया. जिसके पोस्टमार्टम को लेकर फार्मासिस्ट व चिकित्सक के बीच कहा सुनी हुई. जिसके बाद फार्मासिस्ट द्वारा चिकित्सक पर हाथ उठाया गया. मामला गंभीर है. जिसके कारण जांच कमिटी का गठन कर शीघ्र ही दोषी पाये जाने वालों पर सख्त से सख्त कारवाई की

जायेगी. इधर इस मामले पर चिकित्सकों में काफी आक्रोश है. चिकित्सक द्वारा दोषी फार्मासिस्ट पर सख्त से सख्त कारवाई की मांग की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >