शुक्रवार को जारी रहा ट्रेनों का विलंब से परिचालन

मधुबनी : जयनगर-दरभंगा रेल खंड पर लंबी दूरी के ट्रेनों का बिलंब से परिचालन शुक्रवार को भी जारी रहा. जिसके कारण उमस भरी गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. आलम यह रहा कि नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस गुरुवार को निर्धारित समय से शाम 6.30 बजे से 10 घंटा बिलंब से […]

मधुबनी : जयनगर-दरभंगा रेल खंड पर लंबी दूरी के ट्रेनों का बिलंब से परिचालन शुक्रवार को भी जारी रहा. जिसके कारण उमस भरी गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. आलम यह रहा कि नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस गुरुवार को निर्धारित समय से शाम 6.30 बजे से 10 घंटा बिलंब से पहुंची.

वहीं गुरुवार को अमृतसर-जयनगर यरयु जमुना एक्सप्रेस निर्धारित समय रात्री के 11.45 से 7 घंटा बिलंब से सुबह 6 बजे पहुंची. पटना से मधुबनी सवारी गाड़ी तय समय रात के 12.12 बजे से 10 घंटा बिलंब होकर सुबह 10 बजे पहुंची.

रांची-जयनगर रांची एक्सप्रेस सुबह के 6.15 से 1 घंटा, सियालदह- जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस तय समय सुबह 7 बजे से 1.30 घंटा, मनिहारी-जयनगर जानकी एक्सप्रेस सुबह 9.15 से 3 घंटा, हावड़ा-जयनगर धुलियान सवारी गाड़ी तय समय सुबह 10.10 से 5.30 घंटा, पूरी-जयनगर एक्सप्रेस तय समय सुबह 1 बजे से 3.45 घंटा एवं राजेन्द्र नगर- जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय दोपहर 2 बजे से 2.45 घंटा बिलंब से पहुंची. दूसरी ओर जयनगर-राजेनद्रनगर इंटरसिटी सुबह 11.16से 1.17 घंटा बिलंब से खुली. इस तरह ट्रेनों के बिलंब से परिचालन होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >