मधुबनी : झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र में चुनावी सभा के लिये अब प्रत्याशी या उनके कार्यकर्ता को आदेश लेने के लिये मधुबनी आने की जरूरत नहीं होगी. अब इस लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा के लिये झंझारपुर से ही अनुमति मिल सकेगी. दरअसल भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में विभिन्न राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों तथा निर्वाचक अभिकर्त्ताओं द्वारा आम सभा, रैली, जुलूस, चुनाव प्रचार एवं लाउडस्पीकर/वाहन, चुनाव कार्यालय खोलने की अनुमति निर्गत करने हेतु 07-झंझारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अनुमंडल कार्यालय, झंझारपुर में एकल खिड़की(सिंगल विंडो सिस्टम) प्रणाली गठित की गई है. साथ ही अनुमति पत्र निर्गत करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी,झंझारपुर-सह-सहायक निर्वाची पदाधिकारी, को प्राधिकृत किया गया है.
फुलपरास और जयनगर में सिंगल विंडो केंद्र की स्थापना
मधुबनी : झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र में चुनावी सभा के लिये अब प्रत्याशी या उनके कार्यकर्ता को आदेश लेने के लिये मधुबनी आने की जरूरत नहीं होगी. अब इस लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा के लिये झंझारपुर से ही अनुमति मिल सकेगी. दरअसल भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में विभिन्न राजनीतिक दलों, […]

हो रही परेशानी . 07-झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भाग झंझारपुर अनुमंडल के साथ-साथ फुलपरास अनुमंडल एवं जयनगर अनुमंडल तक विस्तारित है. जिस कारण फुलपरास एवं जयनगर अनुमंडल के राजनैतिक दलों/ प्रत्याशियों को झंझारपुर अनुमंडल स्थित एकल खिड़की प्रणाली में लोक सभा निर्वाचन के संदर्भ में विभिन्न प्रकार के सभा आदि की अनुमति/स्वीकृति संबंधी आवेदन देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जिसको देखते हुए फुलपरास एवं जयनगर अनुमंडल क्षेत्र में सभा आदि के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं अनुमति/स्वीकृति पत्र के वितरण व्यवस्था में सुगमता के लिये फुलपरास एवं जयनगर अनुमंडल मुख्यालय में सरली केंद्र की स्थापना करने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा दिया गया है.
झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के राजनीतिक दलों/अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये फुलपरास एवं जयनगर अनुमंडल मुख्यालय में एकल खिड़की सरलीकरण केंद्र (सिंगल विंडो सिस्टम) अनुमंडल कार्यालय, फुलपरास तथा अनुमंडल कार्यालय,जयनगर में की गयी है. जिसमें पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल कार्यालय, फुलपरास में धर्मनाथ बैठा, अंचल अधिकारी, फुलपरास तथा अनुमंडल कार्यालय, जयनगर में अनिल कुमार,कार्यपालक दंडाधिकारी,जयनगर रहेंगे.
जल्द से जल्द करना होगा आवेदन का निबटारा . इसके साथ ही सिंगल विंडो केंद्र में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि 07-झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों/उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा आम सभा, रैली, जुलूस, चुनाव प्रचार एवं लाउडस्पीकर/वाहन,चुनाव कार्यालय खोलने आदि की अनुमति पत्र निर्गत करने हेतु विहित प्रपत्र में प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित पदाधिकारी,विभाग से जांच कराकर/अनापत्ति प्राप्त कर यथाशीघ्र द्रुतगति, ई-मेल के माध्यम से झंझारपुर अनुमंडल कार्यालय स्थित एकल खिड़की प्रणाली में भेजना,अग्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे. ताकि अनुमंडल पदाधिकारी, झंझारपुर-सह-प्राधिकृत नोडल पदाधिकारी द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अंदर अनुमति,स्वीकृति पत्र निर्गत किया जा सकें.
उनका यह भी दायित्व होगा कि अनुमंडल पदाधिकारी,झंझारपुर-सह-प्राधिकृत नोडल पदाधिकारी द्वारा निर्गत अनुमति,स्वीकृति पत्र जो उन्हें वापस द्रुत माध्यम, ई-मेल द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा, उसको संबंधित राजनीतिक दल,अभ्यर्थी उनके प्राधिकृत प्रतिनिधि को हस्तगत कराना सुनिश्चित करेंगे. इस कार्य हेतु एक अलग-अलग पंजी भी संधारित करने का निर्देश दिया गया है.