शहरों की सफाई के दावे की खुली पोल

मधुबनीः रविवार की रात से लगातार हो रही बारिश मंगलवार को भी जारी रहा. दिन भर बारिश की पानी होने से एक ओर जहां किसानों में खुशी व्याप्त है. वहीं शहर मुख्यालय की स्थिति नारकीय बन गयी है. शहर की साफ सफाई करने के नगर परिषद प्रशासन के दावे की पोल खुलने लगी है. मुख्यालय […]

मधुबनीः रविवार की रात से लगातार हो रही बारिश मंगलवार को भी जारी रहा. दिन भर बारिश की पानी होने से एक ओर जहां किसानों में खुशी व्याप्त है. वहीं शहर मुख्यालय की स्थिति नारकीय बन गयी है. शहर की साफ सफाई करने के नगर परिषद प्रशासन के दावे की पोल खुलने लगी है. मुख्यालय का हर गली हर चौक चौराहा पर कीचड़, जल जमाव व गंदगी का अंबार लगा हुआ है.

किसानों में खुशी

खरीफ से पूर्व बारिश की बूंद ने किसान के चेहरे पर खुशी ला दी है. विगत दो साल से सूखा की मार ङोल रहे किसान इस पानी के बाद खेतों की ना सिर्फ जुताई में लग गये हैं. बल्कि विभाग द्वारा श्रीविधि योजना व ढैंचा की खेती की तैयारी भी शुरू कर दी है. किसान अपने अपने खेत की बिचड़ा लगाने व धान की रोपनी के लिये खेती की जुताई करने लगे हैं.पानी से ना सिर्फ किसान खुश है. बल्कि विभाग भी खुश है. ढैंचा बीज वितरण, श्रीविधि से धान की खेती के लिये विभाग द्वारा उपादान का वितरण भले ही शुरू कर दी गयी थी लेकिन पानी नहीं होने व तालाबों के सूखे रहने के कारण समय पर रोपनी होने का संदेह व्याप्त था पर इस बारिश से अब विभाग समय से खेती का लक्ष्य हासिल करने का दावा कर रही है.

शहर की स्थिति नारकीय

मंगलवार के दिन में हुई मूसलधार बारिश ने शहर के साफ सफाई के सारे दावे को विफल कर दिया है. बाटा चौक, शंकर चौक, गिलेशन, लोहापट्टी, महिला कॉलेज रोड, बस स्टैंड, धोबिया टोली सहित प्राय: हर चौक, चौराहा व मुहल्लों में कीचड़, जल जमाव, गंदगी का अंबार लगा हुआ है. गिलेशन बाजार में स्थिति इस कदर बदतर हो चुकी है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है. पहली बारिश ने ही नगर परिषद प्रशासन की पोल खोल दी है.

जल स्तर में बढ़ोतरी की संभावना

इस बारिश से ना सिर्फ किसानों के चेहरे पर चमक आयी है बल्कि आम लोग भी जल स्तर में लगातार गिरावट आने के कारण शहर मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न भागों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था. पर बारिश होने के कारण अब जल स्तर ऊपर आने की बात बतायी जा रही है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता राम अयोध्या ठाकुर ने बताया है कि अब जल स्तर ऊपर आ जायेगा और पेयजल संकट की समस्या से लोगों को निजात मिल जायेगी. मखाना की खेती करने वाले किसानों में खुशी व्याप्त है. तालाबों में पानी नहीं रहने के कारण करोड़ों की खेती बरबाद होने की कगार पर था. लेकिन बारिश होने से इन मखाना के पौधे में नयी जान आ गयी है.

मौसम हुआ कूल

लौकही प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड में आज बारिश होने से मौसम पूरी तरह कूल हो गया. कई दिनों से पड़ने वाली प्रचंड गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है. लेकिन इस हल्की बारिश से गांव की कच्ची सड़कें पूरी तरह बजबजा गई है. वैसे इस बारिश से किसानों को अब खेती करने में कुछ सहूलियत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >