मधुबनी में मुखिया से 1.65 लाख छीने, एक गिरफ्तार

मधुबनीः नगर थाना स्थित राघोनगर चौक से बुधवार को दो अपराधियों ने बिस्फी थाना के चहुंटा पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव से रुपयों से भरा थैला छीन लिया. हल्ला होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने भाग रहे दो अपराधियों में से एक को घटनास्थल पर दबोच लिया. बाद में उसे गश्ती कर रही पुलिस के […]

मधुबनीः नगर थाना स्थित राघोनगर चौक से बुधवार को दो अपराधियों ने बिस्फी थाना के चहुंटा पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव से रुपयों से भरा थैला छीन लिया. हल्ला होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने भाग रहे दो अपराधियों में से एक को घटनास्थल पर दबोच लिया. बाद में उसे गश्ती कर रही पुलिस के हवाले कर दिया.

बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे स्टेशन रोड स्थित पीएनबी से एक लाख 65 हजार रुपये निकाल कर मुखिया विजेंद्र प्रसाद व पंचायत सचिव गंगा राम राउत अपने पंचायत चहुंटा जा रहे थे. इसी बीच राघोनगर चौक भौआड़ा में पीछे से दो बाइक सवार अपराधियों ने रुपयों से भरा थैला छीन लिया. थैला छीनने के दौरान अपराधी बाइक सहित गिर गया. मुखिया व सचिव ने हल्ला मचाया तो आसपास के ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया.

इसी बीच गश्ती कर रही पुलिस घटनास्थल पहुंची और अपराधी को अपने कब्जे में लिया.

थाना प्रभारी कुमार कीर्ति ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी रोहित यादव कटिहार थाना क्षेत्र के जोराव गंज का है. पकड़े गये अपराधी के पास से खुजली पैदा करने वाला पाउडर, पेंचकस व गाड़ी का डिक्की तोड़ने वाला समान बरामद हुआ है. दूसरे अपराधी राजू यादव को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >