कड़ी सुरक्षा में 628 वोटरों ने डाला वोट

मधुबनी/बासोपट्टीः बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासोपट्टी हरिजन बूथ संख्या-35 पर शनिवार की सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ़ काफी बारिश एवं धूप के बावजूद लोग लंबी कतार में लगे रहे. यह झंझारपुर लोकसभा का एक मात्र केंद्र था जहां पुनर्मतदान हुआ़ इस बूथ पर सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवानों को तैनात […]

मधुबनी/बासोपट्टीः बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासोपट्टी हरिजन बूथ संख्या-35 पर शनिवार की सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ़ काफी बारिश एवं धूप के बावजूद लोग लंबी कतार में लगे रहे.

यह झंझारपुर लोकसभा का एक मात्र केंद्र था जहां पुनर्मतदान हुआ़ इस बूथ पर सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था. मालूम हो इस केंद्र पर विगत 30 अप्रैल को मतदान हुआ था़ यहां इवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मतदान को रद्द किया गया़ इस केंद्र पर कुल 1121 मतदाताओं को मतदाता परची दी गयी थी़, जिसमें कुल 628 मतदाताओं ने अपने वोट डाले.

इसमें 302 पुरुष एवं 326 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. युवा वोटरों में काफी उत्साह देखा गया. इस दौरान वे ना सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था में तत्पर रहे बल्कि बूथों पर आ रहे वृद्व व विकलांग मतदाताओं की भी सहायता की़ डीएसपी जयनगर सुधीर कुमार,डीएसपी सदर मधुबनी, इंस्पेक्टर अवधेश कुमार मिश्र, बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >