आठ वाहनों का उपयोग कर सकते हैं प्रत्याशी

मधुबनीः लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन प्रत्येक प्रत्याशी आठ वाहन अपने अधीन रख सकते है. एक गाड़ी प्रत्याशी को क्षेत्र में भ्रमण के लिए एक प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता के लिए एवं छह वाहन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए. उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक […]

मधुबनीः लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन प्रत्येक प्रत्याशी आठ वाहन अपने अधीन रख सकते है. एक गाड़ी प्रत्याशी को क्षेत्र में भ्रमण के लिए एक प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता के लिए एवं छह वाहन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए. उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी अपने वाहन में ड्राइवर के अतिरिक्त चार अन्य लोगों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर सकते है.

मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्रों में, मधुबनी, बेनीपट्टी, बिस्फी, हरलाखी, केवटी एवं जाले विधान क्षेत्र में वहीं झंझारपुर लोकसभा के लौकहा, फुलपरास,

झंझारपुर, राजनगर, बाबूबरही एवं खजौली विधानसभा क्षेत्र है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >