दो गुटों में हिंसक झड़प, नौ लोग घायल

मधुबनी/झंझारपुरः थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में दो गुटों के हिंसक झड़प में नौ लोग घायल हो गये, जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं. दो महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए एक को डीएमसीएच एवं दूसरे को मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया़. झंझारपुर थाना के एस आई पांडा ने दोनो गुटों का बयान […]

मधुबनी/झंझारपुरः थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में दो गुटों के हिंसक झड़प में नौ लोग घायल हो गये, जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं. दो महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए एक को डीएमसीएच एवं दूसरे को मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया़. झंझारपुर थाना के एस आई पांडा ने दोनो गुटों का बयान दर्ज कर प्राथमिकी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी हैं.

घटना के बारे में बताया जाता है कि डाक मनीऑर्डर के पैसे को ले विवाद उत्पन्न हुआ था. जो हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी़ घायलों में नीरा देवी, सीता देवी, चुल्हाई राम, पवन राम, रामविलास राम, मनोज कुमार, देवन राम, चंदा देवी, पुनिता देवी शामिल है़ नीरा देवी को डीएमसीएच एवं पुनिता देवी को सदर अस्पताल रेफर किया गया़. वहीं थानाध्यक्ष सनोवर खां ने बताया कि दोनो पक्षों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर ली गयी है़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >