हरलाखी : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रमजान पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है. ईद की तैयारी को लेकर लोग बाजारों में फल सहित सेवई एवं अन्य पकवान सामग्री के अलावे रंग बिरंगे फैनशी कपड़ो की खरीदारी करने में मशगूल है. पूरे महीने के रोजे समाप्त होने के बाद लोग खुशियां मनाने के लिए ईद पर्व मनाते हैं.
एक दूसरे से गले मिलते हैं. बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जाता है. गरीब लोगों के बीच भोजन व कपड़े बांटे जाते हैं. रोजेदार – अब्दुल रउफ, मो. इजहार, नूर आलम, अब्दुल राजिक, नेसार अहमद, मो. दाऊद, मंजर आलम ने बताया कि रमजान महीने में खुदा की इबादत करने से सैकड़ों वर्ष का शबाब मिलता है.
