फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र के महादेव मठ गांव की चर्चित नैंसी हत्या में एसआईटी की टीम ने स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष तरीक से जांच किया है. किसी भी अपराधी को इसमें बख्शा नहीं जायेगा. उक्त बातें लौकहा के विधायक लक्ष्मेश्वर राय ने नरहिया मे आवास पर प्रेस को सम्बोंधित करते हुऐ गुरूवार को कहा. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा एसआइटी टीम के द्वारा घटना का खुलाशा करने के मामले मे टीम स्वतंत्र रूप से कार्य किया है. पुलिस अपहरण के दिन से ही अपना कार्य कर रही थी.
पुलिस को शुरू से ही राघवेन्द्र और पंकज पर शक थी. लेकिन पुलिस पर गलत आरोप लगा कर मामला को बरगलाने के कारण डीआइजी के द्वारा एसआइटी टीम का गठन करके मामले की जॉच कर दोषियो को सजा दिलवाने का निर्देश दिया गया घटना निर्मम तरीके से नैंसी की हत्या की गयी. यह जघन्य अपराध है. लेकिन सत्यता का उजागर पूरी तरह से एसआइटी की जांच होने पर ही होगा. लोगों को इस जांच का इंतजार करना चाहिये. वहीं उन्होंने कहा है कि कुछ राजनीतिक दल व नेता सरकार व प्रशासन को गलत ठहराने के नीयत से इस बात को तूल दे रहे थे. राजनीति करना ठीक है पर ऐसे संवेदनशील मामलों में इस प्रकार की राजनीति सही नहीं है.
