रहिका : थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई के द्वारा ही कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश ठाकुर नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि आरोपित ने बच्ची को अपने कोचिंग सेंटर पर पढ़ाने के बहाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना बीते रविवार की ही बतायी जा रही है. अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी बच्ची ने अपने परिजनों को दी. जिस पर बच्ची के पिता ने थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और सोमवार की रात छापेमारी कर आरोपित को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया.
नाबालिग बच्ची का मेडिकल जांच कराते हुए 164 का बयान भी दर्ज कराया गया है. इस बात की जानकारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने दिया.
कोचिंग में पढ़ाने के बहाने दिया घटना
को अंजाम
पुलिस ने छापेमारी कर किया युवक को गिरफ्तार
