सभी थाना पर लगेगा चेक पोस्ट : डीएम

मधुबनीः आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने नगर भवन में वरीय प्रशासनिक अधिकारियों व थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि जिले के 10 विधान सभा क्षेत्रों में हो रहे दो लोक सभा क्षेत्र मधुबनी व […]

मधुबनीः आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने नगर भवन में वरीय प्रशासनिक अधिकारियों व थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि जिले के 10 विधान सभा क्षेत्रों में हो रहे दो लोक सभा क्षेत्र मधुबनी व झंझारपुर में होने वाले चुनाव में 3100 छोटे बड़े वाहन की आवश्यकता पड़ेगी.

इन वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिला परिवहन कोषांग से अधियाचना पत्र सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध करा दिया गया है. जिसका तामिला कर उन्हें शीघ्र भेजना है. साथ ही ऐसे वाहन जो जिला में निबंधित नहीं है पर इस जिला में उसका परिचालन हो रहा है उन्हें अधियाचित करने के लिए सादा प्रपत्र भी बीडीओ के पास उपलब्ध कराया गया है.

बहुत से वाहन जो व्यावसायिक कार्य हेतु निबंधित न होकर निजी उपयोग में है यदि ऐसे वाहन मालिक स्वेच्छा से निर्वाचन जैसे महापर्व में देना चाहेंगे तो उन्हें भी सरकार द्वारा निर्धारित राशि देकर उपयोग में लाया जा सकता है. चालक व खलासी को भी मतदान में भाग लेने के लिए प्रपत्र उपलब्ध कराने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया ताकि वह अपना मतदान कर सके. बैठक में सभी बीडीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि ड्रॉप गेट बनाकर सघन वाहन की तलाशी ले एवं अवांछित वस्तु व संदिग्ध चरित्र के लोगों को पकड़े.

उन्हें खास हिदायत देते हुए कहा कि आम आदमी को यात्र में वाहन जांच में परेशानी न हो. नाम बेलेबुल वारंटियों को गिरफ्तार करें एवं आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन हो. दिवालों पर अगर राजनीतिक दलों का पोस्टर बैनर लगा हो तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के सख्त निर्देश डीएम व एसपी ने दिया. बैठक में उपनिर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, अपर समाहर्ता गुप्तेश्वर प्रसाद, सदर एसडीओ पवन कुमार मंडल सहित सभी अनुमंडलाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता सभी बीडीओ व थानाध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >