सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के शत प्रतिशत छात्र दसवीं में सफल

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल रांटी के दसवीं परीक्षा का परिणाम आने के बाद हर्ष का माहौल है. 10 वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत बच्चों न सफलता हासिल की है.

मधुबनी. सेंट जेवियर्स हाई स्कूल रांटी के दसवीं परीक्षा का परिणाम आने के बाद हर्ष का माहौल है. 10 वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत बच्चों न सफलता हासिल की है. 75 प्रतिशत छात्रों ने 80 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए है. आकृति राय 89.2, आयुष कुमार 88.6 तथा हितेश कुमार ने 86 प्रतिशत अंक हासिल किया है. परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय के निदेशक शुभम स्वराज ने छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक के कुशल निर्देशन में छात्रों ने बेहतर परिणाम हासिल किए हैं. प्रिंसिपल एकता जायसवाल ने कहा कि छात्र सतत मेहनत करते रहें. मंजिल खुद ब खुद मिल जाएगी. इससे विद्यालय तथा समाज का नाम देशभर में लोग जानेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >