करेंट लगने से युवक की मौत

करेंट लगने से युवक की मौत

प्रतिनिधि, शंकरपुर

प्रखंड क्षेत्र के मोरा कबियाही पंचायत के वार्ड नंबर नौ मोरा खाप में शनिवार हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से युवक की मौत हो गयी. इस बाबत मृतक युवक उमेश पंडित के भाई रूपेश पंडित ने बताया कि शनिवार को बारिश हो रही थी. इस दौरान मेरा भाई शौच करने के लिए जा रहा था. शौचालय के बगल में गिरे 11 हजार के पोल से जमीन में हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित होने के कारण मेरा भाई उसके चपेट में आ गया. जबतक हमलोग बचाने के लिए कुछ कर पाते तब तक मेरे भाई की मौत हो गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >