सुरसर नदी में डूबने से युवक की मौत

सुरसर नदी में डूबने से युवक की मौत

प्रतिनिधि, कुमारखंड

कुमारखंड पंचायत में धान की फसल देखकर लौट रहे युवक की सुरसर नदी में डूबने से गुरुवार को मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड संख्या तीन रामगंज टोला निवासी विपिन कुमार झा बहियार से लौट रहा था. स्थानीय सुखो मंडल के घर के समीप सुरसर नदी में पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया. लोगों ने जब तक उसे नदी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया राजीव कुमार व जिला पार्षद पवन कुमार सिंह, सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार मौके पर पहुंचे. मुखिया ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में अंचलाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >