युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

मधेपुरा. नगर परिषद के समीप बेल्हा घाट में पीपरपत्ता निवासी सत्यम कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. इस बाबत परिजनों थाने में आवेदन दिया गया है. आवेदन में कहा कि सत्यम बेल्हा घाट में रहकर पढ़ाई करता था. शनिवार को उसने फोन नहीं उठाया, तो परिजनों को अंदेशा हुआ. तत्काल मकान के छत का दरवाजा तोड़कर परिजन वहां पहुंचे, जहां सत्यम को मृत पाया. इसकी सूचना पुलिस को दी. सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत तांती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >