भलनी रतनपट्टी से कट्टा व स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

भलनी रतनपट्टी से कट्टा व स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भलनी रतनपट्टी से पुलिस ने कट्टा, स्मैक के साथ पूर्व के मामले में फरार एक युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि युवक कोल्हायपट्टी निवासी सूरज कुमार है. वही एक युवक बाइक पर पीछे बैठा हुआ था. वह भागने में सफल रहा, जिसका नाम रघुनाथपुर निवासी पारस कुमार बताया. गिरफ्तार युवक सूरज कुमार युवक के पास से दस ग्राम स्मैक, एक मोबाइल तथा अलग- अलग कंपनी का सिम और एक बाइक बरामद किया गया है. बताया कि पिछले माह एक फाइनेंस कर्मी के साथ लूटकांड की घटना हुई थी. जिसमें उक्त युवक की संलिप्तता पायी गयी थी. इनके पास से फाइनेंस कंपनी का कुछ कागजात भी मिला. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >