पुरैनी प्रखंड का मनाया गया स्थापना दिवस

पुरैनी प्रखंड का मनाया गया स्थापना दिवस

पुरैनी. पुरैनी प्रखंड का 32वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश पंडित ने किया. प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उद्घाटन किया गया था और इस कार्यक्रम के दौरान मौके पर जहां तत्कालीन लघु कुटीर उद्योग मंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद थे. प्रमुख रेखा पंडित ने कहा कि यह हमलोगों का सौभाग्य है कि एक सुंदर, सुसज्जित प्रखंड में लोगों का निवास स्थल है और इसके चहुंमुखी विकास के लिए हमलोग पूरी तरह से अग्रसर हैं. प्रमुख होने के नाते प्रखंड में शैक्षणिक व्यवस्था, विकासात्मक कार्य या प्रखंड के विकास के लिए हम सभी समन्वय स्थापित करके आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे. मौके पर उपप्रमुख अंशु सिंह, अंचलाधिकारी विद्यानंद झा, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अनिल कुमार, मुखिया रीता कुमारी, दिनेश शर्मा, पंचायत समिति सदस्य पुष्पा कुमारी, पवन गोस्वामी, शिवधन शर्मा, मोहम्मद नासिर, सीमा कुमारी, किरण देवी, मोहम्मद शमीम असरफ आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >