11.180 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

11.180 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडारी से एक युवक को 11.180 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया. इस बाबत एसआइ रौशन कुमार ने बताया कि एनबीडब्ल्यू वारंटी गौतम कुमार को गिरफ्तार करने के लिए गया था. तो एक कमरे में एक युवक डंडारी वार्ड संख्या तीन निवासी गौतम कुमार मौजूद था. कमरे में बिछावन पर प्लास्टिक का छोटा-छोटा टुकड़ा, एक इलेक्ट्रिक तराजू और अन्य सामान था, जिसके बाद दंडाधिकारी के समक्ष तलाशी ली गयी, तो 11. 180 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >