अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास आज

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास आज

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के सभा भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को सुबह छह बजे से योगाभ्यास का आयोजन किया जायेगा. इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव करेंगे, मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डाॅ केपी यादव, विशिष्ट अतिथि सिंडिकेट सदस्य कैप्टन गौतम कुमार व मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पतंजलि योग समिति के योगगुरु राकेश कुमार भारती उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का संचालन दर्शनशास्त्र विभाग अध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर व धन्यवाद ज्ञापन गणित विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार करेंगे. लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे. इसमें विश्वविद्यालय क्षेत्रांतर्गत सभी महाविद्यालयों के एमसीसी कैडेट्स को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >