समस्तीपुर मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान शुरू

समस्तीपुर मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान शुरू

स्टेशन समेत विभिन्न रेलवे परिसरों में चलेंगे स्वच्छता व जागरूकता कार्यक्रम

मधेपुरा. समस्तीपुर मंडल में रेलवे बोर्ड के निर्देश पर “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” की शुरुआत शुक्रवार से हो गयी. यह अभियान 15 से पांच जून तक मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों, डिपो एवं कार्यशालाओं में चलाया जायेगा. इसके तहत रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों पर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे. अभियान का उद्देश्य स्वच्छ, हरित एवं सतत रेल व्यवस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है. इस दौरान स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, प्लास्टिक कचरा में कमी, जल संरक्षण, उर्जा बचत एवं कचरा पृथक्करण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. साथ ही पोस्टर, बैनर, घोषणाओं व सोशल मीडिया के माध्यम से रेल कर्मियों एवं आम लोगों को जागरूक किया जायेगा. अभियान के पहले दिन मंडल के विभिन्न स्थलों पर “विश्व पर्यावरण दिवस शपथ समारोह” का आयोजन हुआ. इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता, हरित विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. रेल प्रशासन ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जल संकट व प्लास्टिक कचरे जैसी चुनौतियों के बीच यह अभियान लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास करायेगा. मंडल प्रशासन ने यात्रियों एवं आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >