मधेपुरा.
भूपेंद्र चौक पर स्थापित समाजवादी चिंतक भूपेंद्र नारायण मंडल की प्रतिमा के सामने मजदूर दिवस पर समाजसेवी सह साहित्यकार डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने मजदूरों को सम्मानित किया. डॉ मधेपुरी ने कहा कि विश्व मजदूर दिवस का दिन न केवल श्रम व श्रमिकों को सम्मान देने का दिन होता है. बल्कि आज का दिन मजदूरों के हक व अधिकार के प्रति आवाज उठाने का भी दिन होता है ताकि श्रमिकों को भी समान अधिकार मिल सके.उन्होंने कहा कि डीएम अभिषेक रंजन ने मजदूर दिवस से पूर्व समीक्षोपरांत अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की सशक्तिकरण को गति दें. श्रमिकों के लाभकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाएं, ताकि कोई भी लाभार्थी मजदूर जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित न रहे.
मौके पर संजय मुखिया, दीपक कुमार, महेंद्र साह, गजेंद्र यादव, शिव कुमार, प्रवीण कुमार, कुंदन कुमार, पवन यादव, पप्पू कुमार, जयमाला देवी आदि को सम्मानित किया गया.