छठ घाटों पर साफ-सफाई व रौशनी की व्यवस्था के लिए कर्मी प्रतिनियुक्त

छठ घाटों पर साफ-सफाई व रौशनी की व्यवस्था के लिए कर्मी प्रतिनियुक्त

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज

नगर परिषद के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई व रोशनी की व्यवस्था के लिए कर्मी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. कार्यपालक पदाधिकारी पुष्कर कुमार पुष्प ने पत्र जारी कर बताया कि वार्ड संख्या एक से पांच तक केतन कुमार, छह से आठ तक रोहित आनंद, नौ से 11 मो शाकिर, 12 से 14 प्रकाश निषाद, 15 से 17 अक्षय कुमार, 18 से 20 अरविंद कुमार, 21 से 23 साद् दानिश, 23 से 26 के लिए प्रिंस कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यालय के उक्त सभी प्रतिनियुक्त कर्मी अपने दैनिक कार्यों के अलावा भ्रमणशील रहते हुये साफ-सफाई, रौशनी व सुरक्षा व्यवस्था ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >