श्रमिकों को सिर्फ वेतन की गारंटी नहीं, बल्कि सुरक्षा, स्वास्थ्य व सम्मान का अधिकार भी चाहिए: केसर सिंह

श्रमिकों को सिर्फ वेतन की गारंटी नहीं, बल्कि सुरक्षा, स्वास्थ्य व सम्मान का अधिकार भी चाहिए: केसर सिंह

इंटक के 78वें स्थापना दिवस पर श्रमिकों के अधिकार, चुनौतियां और यूनियन की भूमिका पर हुई परिचर्चा प्रतिनिधि, मधेपुरा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के 78वें स्थापना दिवस पर जिला इकाई द्वारा न्याय, सुरक्षा व श्रम बाजार में श्रमिकों के अधिकार, चुनौतियां और यूनियन की भूमिका विषय पर परिचर्चा का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसकी अध्यक्षता इंटक के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि सफल राष्ट्र के निर्माण में मजदूरों की अहम भूमिका है. बिना मजदूर को वाजिब हक दिए सबल राष्ट्र का सपना देखना बेमानी होगा. मुख्य अतिथि इंटक के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसर कुमार सिंह ने कहा कि आज हम सब यहां राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के स्थापना दिवस पर एकत्र हुए हैं. यह संगठन का सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि श्रमिक चेतना, अधिकार और सम्मान की लड़ाई का प्रतीक है. उन श्रमिकों को नमन करना चाहिए, जो कठिन परिस्थितियों में भी परिश्रम करते हैं और उनकी आवाज अक्सर अनसुनी रह जाती है. मधेपुरा सामाजिक आंदोलनों का गढ़ रहा है. आज भी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और असंगठित मजदूरी पर ही निर्भर हैं. यहां के श्रमिकों को न केवल न्यूनतम वेतन की गारंटी चाहिए, बल्कि सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का अधिकार भी चाहिए. लेबर सप्लायर बन गया है यह इलाका यहां असंगठित श्रमिकों के लिए प्रवास एक गंभीर और प्रासंगिक मुद्दा है. स्थानीय स्तर पर उद्योग नहीं लगाने से यह इलाका लेबर सप्लायर हब के तौर पर जाना जाता है. ऐसे समय में इंटक की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, जब मनरेगा में नियमित भुगतान की समस्या हो. जब प्रवास मजदूरी यहां की नियति बन गयी हो. जब छोटे कामगार और महिला श्रमिक बिना पहचान व लाभ के कार्यरत हों. निर्माण श्रमिकों के लिए बोर्ड की योजनाओं में श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा संपोषित दलालों द्वारा व्यापक लूट हो और सामाजिक सुरक्षा योजना में जान-बुझकर देरी की जा रही हो. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व एआइसीसी सदस्य डॉ तारानंद सादा ने कहा कि हमें मजदूर के हक-हकुक के लिए निरंतर लड़ाई लड़नी होगी. मौके पर सत्येंद्र कुमार सिंह यादव, प्रमोद कुमार पप्पू, सुमित कुमार श्रीवास्तव, बालेश्वर चौधरी, शत्रुघन भक्त, गरीब मंडल, बेबी देवी, पूनम देवी, कंचन देवी, फूलचंद पासवान, रितेश कुमार, रेखा देवी, जयशंकर कुमार, दशरथ पासवान, अखिलेश कुमार, मिथिलेश पासवान, रणविजय कुमार, इंदु कुमारी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >